{"_id":"62cc78d62965793a970963bf","slug":"police-constable-ran-over-jeep-on-shopkeeprs-three-injured-suspended-raibaraily-news-lko6390750159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दौड़ाई पुलिस जीप, तीन दुकानदार हुए जख्मी, सिपाही किया गया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दौड़ाई पुलिस जीप, तीन दुकानदार हुए जख्मी, सिपाही किया गया सस्पेंड
विज्ञापन
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइंस चौराहे पर शनिवार की रात पुलिस जीप ने तांडव मचा दिया। बेकाबू पुलिस जीप पटरी दुकानदारों के ठेलों पर चढ़ते हुए कूड़ेदान में जा घुसी। इस दौरान तीन पटरी दुकानदारों को चोटें आईं। सिपाही की इस हरकत से नाराज पटरी दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया और जीप चला रहे पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। जिला अस्पताल में चालक सिपाही का मेडिकल कराया गया। जांच में सिपाही के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने उसे सस्पेंड कर दिया।
पुलिस लाइंस परिसर से एक पुलिस जीप रात करीब 9.30 बजे पुलिस लाइंस चौराहे की ओर आ रही थी। मटिहा रोड जाने वाले मार्ग के पास पुलिस जीप बेकाबू हो गई। जीप कई ठेले वाले और पटरी दुकानदारों को टक्कर मारते हुए नगर पालिका के कूड़ेदान पर चढ़ गई। हादसे में तीन दुकानदारों को मामूली चोटें आई। दुकानदारों के ठेले क्षतिग्रस्त हो गये। सिपाही की इस हरकत पर पटरी दुकानदारों और इलाकाई लोगों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सभी सिपाही पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मामले की जानकारी होने पर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह ने बताया कि सिपाही राधेश्याम गौड़ नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। मेडिकल परीक्षण में उसके शराब पीने की पुष्टि हुुई है। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।