फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police caught a truck laden with cattle

पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से लदा ट्रक

Thu, 09 Dec 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police caught a truck laden with cattle
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड स्थित बन्नामऊ गांव के निकट बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस ने मवेशियों से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से 22 गोवंश बरामद हुए। जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मवेशियों को मेरुई गांव स्थित गोशाला में रखवा दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 22 गोवंश ठूंस-ठूंस बंधे मिले।
विज्ञापन

जिनमेें दो गोवंश मर चुके थे। पुलिस ने मृत मिले दोनों मवेशियों का पोस्टमार्टम करवाया जबकि सभी जिंदा मवेशियों को गोशाला में रखवा दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed