फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police arrested two criminals during encounter in Raebareli one injured after being shot in leg

Raebareli News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल; दो साथी फरार

Sun, 10 Aug 2025 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 11:30 AM IST
सार

रायबरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक घायल हो गया। जबकि, इनके दो साथी फरार हो गए। चारों एक ठेकेदार के घर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन
Police arrested two criminals during encounter in Raebareli one injured after being shot in leg
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के रायबरेली में रविवार की तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस दौरान दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश एनटीपीसी से संबद्ध ठेकेदार सहदेव ठाकुर के घर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे थे। मुठभेड़ ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर हुई।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि रात करीब 1.00 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अंतर्जनपदीय बदमाश मनीरामपुर के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। वह  स्विफ्ट कार में हैं। सूचना पर सीओ अरुण कुमार नौहवार ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस की जबावी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोलौरी का पुरवा मजरे विजई मऊ निवासी रोहित उर्फ गोबिंद उर्फ बौड़म के रूप में हुई है। वहीं प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाईं मजरे पुरमई सुल्तानपुर निवासी बदमाश मोनू सरोज को भागते समय पकड़ लिया गया। उसके दो साथी रोहित व पिंटू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर अपराधी है घायल बदमाश

घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फरार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास जारी हैं। बताया गया कि घायल बदमाश रोहित उर्फ बौड़म ऊंचाहार के सरपतहा का मूल निवासी है। वह प्रतापगढ़ में अपनी ससुराल में रहता है। वह पेशेवर अपराधी है। उसने दूसरे प्रांतों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस भी उसकी तलाश में ऊंचाहार आई थी। लेकिन, वह भाग गया था।

यह है पूरा मामला

दरअसल, नगर के अलीगंज निवासी सहदेव ठाकुर एनटीपीसी व रिलायंस इंडस्ट्रीज में ठेकेदारी करते हैं। वह 22 जुलाई को अपनी पत्नी अनीता के साथ बेटे व बहू के पास लखनऊ गए थे। 31 जुलाई को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। कमरों की कुंडी भी कटी थी। घर में रखे लगभग 25 लाख के जेवरात, उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी हो गया था। शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। इनमें से दो को अब पकड़ा गया है। दो की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed