{"_id":"635abe0b0cc74f2d634413d7","slug":"poision-raibaraily-news-lko654465895","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती का लालगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है। चर्चा है कि युवक की शादी उसके परिजनों ने किसी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बात से दोनों नाराज थे।
उन्नाव जिले के गंभीपुर निवासी रोहित खीरों क्षेत्र के सेवनपुर गांव में अपनी ननिहाल में रहता था। लालगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने रोहित की शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर बुधवार शाम को रोहित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर ननिहाल के लोगों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
गुरुवार को रोहित ने फिर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर युवती ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को उसके परिजनों ने तत्काल सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रोहित को परिजनों ने सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।