फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   PMO strict neonatal death during delivery

प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर पीएमओ सख्त

Sat, 02 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 02 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
PMO strict neonatal death during delivery
प्रसव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नसीराबाद क्षेत्र के न्यू पीएचसी अशरफपुर में नर्स व दाई की लापरवाही से प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पीएमओ के आदेश पर मिशन निदेशक ने सीएमओ को जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


28 जनवरी 2016 को अशरफपुर गांव निवासी लल्ला प्रसाद अपनी बेटी निशा (22) को प्रसव कराने के लिए सुबह साढे़ पांच बजे न्यू पीएचसी अशरफपुर ले गया था। एक घंटे तक निशा गेट पर ही तड़पती रही, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में उसे भर्ती कर नर्स मरियम्मा बाहर चली गई।
विज्ञापन


दाई शिवकला ने भी देखभाल नहीं की। शाम को प्रसव कराने में लापरवाही की, जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई थी। निशा की भी हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक नसीराबाद सेे की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने प्रधानमंत्री से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले में जांच के आदेश दिए गये हैं। मिशन निदेशक ने सीएमओ को मामले की जांच करके सात दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जांच के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।


न्यू पीएचसी अशरफपुर में नवजात की मौत के मामले में जांच के लिए मिशन निदेशक का पत्र आया है। मामले की जांच करके रिपोर्ट भेजी जाएगी। दोषी मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. राकेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed