{"_id":"614f430f8ebc3e090929ed4e","slug":"pm-s-house-passed-in-the-name-of-the-son-of-kaliyugi-poor-raibaraily-news-lko597216542","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियुगी गरीब के बेटे के नाम पास कर दिया पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियुगी गरीब के बेटे के नाम पास कर दिया पीएम आवास
विज्ञापन
रायबरेली। अमावां ब्लॉक में एक दो मंजिला मकान मालिक को पीएम आवास स्वीकृत कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद खंड विकास अधिकारी ने आवास के लिए पहली किस्त पर रोक लगा दी है। बीडीओ जितेंद्र सिंह ने पात्रता तय होने के बाद ही आवास देने का आदेश दिया है।
अमावां ब्लॉक क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी के नाम अंत्योदय कार्ड संख्या 215820455721 बना है। सरकार को 8.48 लाख रुपये का गेहूं-धान बेचने का मामला सामने आने के बाद अपात्र की कलई खुल गई। हालांकि लोकनिर्माण विभाग के इस ठेकेदार के राशन कार्ड को आपूर्ति विभाग ने निरस्त कर दिया है।
बताते हैं कि ठेकेदार के बेटे राहुल के नाम आईडी संख्या 143537209 के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर दिया गया है। अमावां ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसका पीएम आवास बीती 13 सितंबर को ही पास किया है। हालांकि अब तक उसे आवास के लिए पहली किस्त नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
आवास बनाने के लिए किस्त देने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि बीडीओ अमावां को इसकी भनक लग गई। उन्होंने आवास की पहली किस्त देने पर रोक लगा दी है। अमावां बीडीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है राहुल पुत्र रामखेलावन के नाम 13 सितंबर को ही पीएम आवास पास किया गया है। पात्रता की जांच के बाद ही ही आवास के लिए किस्त दी जाएगी।
पात्र होने के बाद भी आवास न देने का लगाया आरोप
ऊंचाहार। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे लल्लू पांडेय मजरे खरौली गांव में पात्रता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद आवास न देने का मामला सामने आया है। गांव निवासी मुकेश पांडेय व अन्य लोगों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर सूची में नाम होने के साथ ही पात्र होते हुए भी आवास का लाभ न दिए जाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि प्रधान व उसके पति चुनावी रंजिश के चलते दोबारा जांच कराकर जबरन अपात्र घोषित कराने पर उतारू है। बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।