{"_id":"603a8cb28ebc3ee97b529fdd","slug":"pm-aawas-raibaraily-news-lko56705886","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने पकड़ा 35 करोड़ के प्रधानमंत्री आवासों में गड़बड़झाला, 1406 आवास के लाभार्थियों की धनराशि दूसरों के खातों में भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने पकड़ा 35 करोड़ के प्रधानमंत्री आवासों में गड़बड़झाला, 1406 आवास के लाभार्थियों की धनराशि दूसरों के खातों में भेजी
विज्ञापन
जगतपुर ग्राम पंचायत में बना प्रधानमंत्री आवास।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस एक-
जगतपुर की नाजिया के आवास का शायरा को मिला पैसा
जगतपुर में पंजीयन संख्या यूपी-2084210 में नाजिया के नाम से प्रधानमंत्री आवास पास किया गया, लेकिन शायरा के बैंक खाते को लगाकर आवास का पैसा निकाला गया। इसी ब्लॉक के गनेश के आवास का पैसा पियारा के खाते में भेजा गया। सुजाता के आवास का पैसा प्रेमादेवी, ललित लाल के आवास का पैसा सुंदरलाल के खाते में भेजा। इसी तरह जगतपुर में पांच साल में 55 लाभार्थियों के आवास का पैसा दूसरे व्यक्ति के खाते में भेजा गया।
केस दो :
ऊंचाहार में रूपादेवी की जगह सतरूपा को मिली किस्त
ऊंचाहार ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी-5586744 पर रूपादेवी को पीएम आवास दिया गया, लेकिन आवास बनाने के लिए किस्त सतरूपा के खाते में भेजी गई। पंजीयन संख्या यूपी-1766447 में दर्ज सुशीला के आवास का पैसा भी रामआधार के खाते में भेजा गया। इसी तरह अशोक कुमार के आवास का पैसा शीला देवी और कश्यम मिश्रके आवास का पैसा रामलखन को दिया गया। ऊंचाहार में 47 आवासों की किस्त दूसरे लोगों के खातों में भेजी गई।
केस तीन :
बछरावां में कौशल्या ने खर्च किया प्रेमा का पैसा
पंजीयन संख्या यूपी-3125268 पर बछरावां की पीएम आवास की सूची में दर्ज प्रेमा की जगह ब्लॉक से कौशल्या देवी के खाते में तीनों किस्त भेज दी गई। छतोह ब्लॉक में यूपी-3009898 पर दर्ज ममता के आवास का पूरा बजट शीलू के खाते में भेजा गया है। इसी ब्लॉक के सूरजदीन के आवास का पैसा ननकई और राजेश के आवास का पैसा दीपा के खाते में भेजा गया है। बछरावां में 33 और छतोह में 107 आवासों में घालमेल पकड़ में आया है।
विज्ञापन
रायबरेली। शासन स्तर पर ग्राम्य विकास विभाग ने जिले के 1406 प्रधानमंत्री आवासों गड़बड़झाला पकड़ा गया है। करीब 35 करोड़ की लागत के इन आवासों के लाभार्थियों के स्थान पर दूसरे खातों में तीनों किस्तें भेज दी गईं।
आवास के लाभार्थियों और भुगतान पाने वालों की सूची अलग होने पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। आदेश आते ही ब्लॉकों के अधिकारियों सेे जांच कर रिपोर्ट तलब की है। पोल खुलने के बाद 989 पंचायतों के पूर्व प्रधानों व ब्लॉकों के संबंधित अफसरों में हड़कंप मच गया है।
जिले में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2020-21 के बीच जिले में 35 हजार से अधिक गरीबों को पीएम आवास के लिए किस्तें दी गईं। चयन और भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण यह अंतर पकड़ में आया।
1406 लाभार्थियों के नाम आवास के लिए पंजीकृत हुए, लेकिन इसके विपरीत दूसरे नाम के बैंक के खातों में आवास बनाने के लिए इनकी किस्तें भेजी गईं। जांच में मामला पकड़ में आते ही हड़कंप मच गया है। शासन ने एक-एक आवास की जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। मामले में सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉकों में जांच करके पूरी रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। जांच में कइयों के गर्दन के फंसने की उम्मीद है।
पांच साल में कहां कितने आवासों में खेल
ब्लॉक आवासों की संख्या
सलोन 190
राही 132
सरेनी 114
डीह 115
डलमऊ 112
छतोह 107
ऊंचाहार 47
शिवगढ़ 37
सतांव 56
रोहनियां 51
महराजगंज 87
लालगंज 35
खीरों 77
जगतपुर 55
हरचंदपुर 79
गौरा 38
बछरावां 33
अमावां 40
कुल 1,406
......
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में पिछले पांच साल में करीब 1406 आवासों के लाभार्थियों और बैंक खातों में भेजी गईं राशि के नाम में अंतर है। शासन से निर्देश मिलने के बाद सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर तीन दिन में जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक, डीआरडीए