फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Plotting done by capturing government pond and land

सरकारी तालाब और जमीन पर कब्जा करके करा ली प्लाटिंग

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Plotting done by capturing government pond and land
रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के डिडौली और गढ़ीखास गांव में सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं ने तालाब व जमीन पर न सिर्फ कब्जा कर लिया बल्कि प्लाटिंग तक करा दी। शिकायत पर सोमवार को राजस्व टीम ने जेसीवी की मदद से जमीन खाली करा दी। एसडीएम जीतलाल सैनी ने भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिडौली गांव में सवा दो बीघा में सरकारी तालाब था जिसे पाट कर पहले कब्जा किया बाद में उसकी प्लाटिंग करा दी गई। इसी गांव से कुछ दूर रामपुर और गढ़ी खास गांव के बार्डर स्थित सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को कानूनगो राजेंद्र शुक्ला, लेखपाल बाल्हेश्वर त्रिवेदी व धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व टीम जेसीवी के साथ मौके पर पहुंची और प्लाटिंग ढहा दी। एसडीएम के मुताबिक जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed