फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   play

रेस में वैशाली तो गोला फेंकने में सोनम रहीं अव्वल

Sat, 20 Feb 2021 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
play
लालगंज (रायबरेली)। सरकार की ओर से संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत शनिवार को चचिहा जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग जूनियर विद्यालयों की 150 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय गौरारूपई की छात्रा वैशाली 400 मीटर व 100 मीटर दौड़ में अव्वल रहीं। जबकि उसी विद्यालय की सोनम ने गोला फेंक में अपना प्रथम स्थान बनाया। महिला एवं बाल विकास विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी केके शर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह के झंडारोहण के साथ हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। बेटियों को शिक्षित कर समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव को मिटाया जा सकेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर ही हम सभ्य समाज के सपने को साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी जूनियर हाईस्कूलों की 150 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 400 और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय गौरारुपई की वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो 200 मीटर दौड़ में चचिहा जूनियर हाईस्कूल की रोशनी ने बाजी मारी। गोला फेंक में गौरारूपई की सोनम को प्रथम स्थान मिला। ऊंची कूद में भी वैशाली प्रथम रहीं। जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकांत ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला महिला कल्याण अधिकारी शेफाली ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक आशीष प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व शिक्षक नेता नवल किशोर अवस्थी, जिला मंत्री व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल, विनोद कुमार, अमर बहादुर, संतलाल, सुशील मिश्रा, ज्योति बाजपेई, अंजलि निर्मल, शशि, विनीता, मधु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed