फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People steeped in the joys of a new year

नए साल की खुशियों में सराबोर हुए लोग

Sun, 01 Jan 2017 11:15 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 01 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
People steeped in the joys of a new year
नए साल का जश्न मनाते लोग, सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। रविवार को सुबह से लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने में लग गए। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ बोलकर लोगाें ने दिन की शुरुआत की। जिले में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सभी ने मंदिरों नव वर्ष पर खुशहाली की मन्नत मांगी। हर कोई नए साल की खुशियों में सराबोर रहा। सभी ने अपने अंदाज में नया साल मनाया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सिविल लाइंस गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सुबह सामूहिक गायत्री महामंत्र का जप और महायज्ञ हुआ।
विज्ञापन


इसमें शांतिकुंज हरिद्वार की देखरेख में पूजा-अर्चना कराई गई। यज्ञ में गायत्री प्रज्ञापीठ, गायत्री चेतना केंद्र, गायत्री प्रज्ञा मंडल, गायत्री महिला मंडल, युग चेतना केंद्र से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। इस मौके पर बीबी सिंह, डॉ. भगवानदीन यादव, सुरेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल पर इंदिरा उद्यान में सबसे अधिक भीड़ रही। टिकट लेने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान परिवार के साथ पहुंचे लोगाें ने खूब मौजमस्ती की। वहीं बच्चों ने अपने अंदाज में बैडमिंटन, गेंद आदि खेला। युवक, युवतियों ने सेल्फी ली।

इसी तरह शहीद स्मारक में भी लोग पहुंचे। यहां पर लोगों की संख्या काफी कम रही। इसके अलावा अस्पताल चौराहा स्थित हाथी पार्क समेत अन्य सभी पार्कों में अव्यवस्था के कारण सन्नाटा पसरा रहा।

शहर के प्रमुख मंदिरों पर पहुंचकर लोगों ने पूजा-अर्चना की। मंदिरों में माथा टेक कर परिवार की खुशियां मांगी। इस दौरान अभयदाता मंदिर, मां मंशा देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, पहलवान वीर बाबा मंदिर, चंपा देवी में सबसे अधिक भीड़ रही। छोटी बाजार में दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ।

रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन किया गया। इस मौके पर मनीष कुमार, अंकित जैन, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद आदि ने पूजा-अर्चना की। उधर, विकास भवन परिसर में शंकरजी के मंदिर पर रामचरित मानस पाठ के समाप्त होने पर हवन-पूजन हुआ।

श्रीशिवशक्ति सेवादार की ओर से सुपर मार्केट में बाबा अमरनाथ बर्फानी का 22वां भंडारा हुआ। अध्यक्ष नवल किशोर वाजपेयी, कौशल किशोर गुप्ता, अशोक शुक्ला आदि ने पूरे विधिविधान से शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। भोले बाबा के जयकारे पूरे दिन गूंजते रहे।

यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी रामकृष्ण श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि ओरालील वर्मा ने पदाधिकारी को अंगवस्त्र, प्रतिमा और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।     

नए साल में युवाओं ने कुछ अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान गिफ्ट, केक काटकर तो किसी ने होटल में पार्टी देकर नए वर्ष के पहले दिन को यादगार बनाया। आशीष, और सुमित का कहना है कि इस बार दोस्तों के साथ केक काटकर जश्न मनाया।

होटल में पार्टी भी दी। अर्पिता यादव का कहना है कि अपने खास दोस्तों को नए साल पर गिफ्ट दिया। वहीं पूजा सिंह का कहना है कि इस बार वह अपने परिवार के साथ नया साल मनाया। शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. संतलाल का कहना है कि समाज में अभी भी काफी अशिक्षा है।


खासतौर पर गरीब तबके के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते है। नए वर्ष पर यही संकल्प है कि इन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो आर्थिक मदद भी करेंगे। पावर कॉर्पोरेशन कर्मी स्वप्निल गुप्ता ने कहा कि छोटी-छोटी बचत से हम बिजली की कमी को दूर सकते हैं। इसके लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed