फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People going to Kanpur, Fatehpur, Unnao will pass through another route

कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव जाने वाले लोग दूसरे मार्ग से होकर जाएंगे

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
People going to Kanpur, Fatehpur, Unnao will pass through another route
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार शाम छह बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया। भक्तों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए वाहनों को कई रूटों पर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव जाने वाले लोग दूसरे मार्ग से होकर जाएंगे। रूट डायवर्जन का पालन न करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एसपी श्लोक कुमार ने रूट डायवर्जन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में डलमऊ, ऊंचाहार के गोकना और सरेनी क्षेत्र के गेंगासो गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस के लिए जाम से समस्या से निपटना मुश्किल होता है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला है। इसी देखते हुए 17 नवंबर की शाम छह बजे से 20 नवंबर की दोपहर 12 बजे तक वाहनों को बदले मार्गों से गुजारा जाएगा।
इन रास्तों से होकर जाएं
ऊंचाहार कस्बे से डलमऊ की तरफ श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर कोई भी वाहन नहीं आ सकेगा। ऊंचाहार से फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव को जाने वाले समस्त वाहन मुंशीगंज रायबरेली से लालगंज होते हुए फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव की ओर जाएंगे।
जगतपुर से डलमऊ जाने वाले मार्ग पर सिर्फ श्रद्धालुओं के वाहनों को जाने की छूट होगी। जिन वाहनों को फतेहपुर, कानपुर या उन्नाव को जाना हो, वह मुंशीगंज रायबरेली लालगंज होते हुए फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव को जाएंगे।
भदोखर क्षेत्र में कस्बा मुंशीगंज डलमऊ मोड़ से डलमऊ की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर अन्य किसी के वाहन नहीं जा सकेंगे। फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव को जाने वाले समस्त वाहन मुंशीगंज रायबरेली लालगंज होते हुए फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव को जाएंगे।
रायबरेली शहर के दरीबा तिराहा से डलमऊ की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को छोड़कर अन्य सभी वाहन वर्जित रहेंगे। फतेहपुर को जाने वाली वाहन लालगंज होकर फतेहपुर जाएंगे।

कस्बा लालगंज से डलमऊ की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सिर्फ जाने दिया जाएगा। ऊंचाहार, प्रयागराज, प्रतापगढ़ को जाने वाले सभी वाहन रायबरेली मुंशीगंज होकर ऊंचाहार, प्रयागराज, प्रतापगढ़ को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed