फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People alarmed by surging Ganges; erosion intensifies

Raebareli News: गंगा के उफान से सहमे लोग, कटान तेज

Thu, 06 Aug 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 06 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
People alarmed by surging Ganges; erosion intensifies
डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 
डलमऊ। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को और बढ़ गया। इससे कटरी इलाके में रहने वाले ग्रामीण सहमे हुए हैं। गंगा की लहरें चेतावनी बिंदु से महज 75 सेमी दूर हैं। कटरी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण बाढ़ की आशंका में सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग डलमऊ की ओर से गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को 97.240 मीटर नापा गया था, जो मंगलवार को 97.600 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ का दावा है कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट, बड़ा मठ घाट समेत अन्य घाटों की सीढि़यों तक गंगा नदी का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों ने घाटों के पास रखे तखत उठा लिए हैं। कटरी इलाके के अंबहा, बबुरा, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, चक मलिक भीटी, पूरे डगरी, पूरे रेवती सिंह गांव के ग्रामीणों में दहशत है। किसान महादेव, सजन यादव, रामबहादुर, जयकरन, संतोष कुमार ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीव जंतु खेतों तक पहुंच गए हैं। इससे फसलों की रखवाली करने में जहरीले जंतुओं के काटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो फसलें डूब जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी जल्द आबादी तक पहुंच जाएगा। खेत की मिट्टी की कटान तेज हो गई है। एसडीएम डलमऊ प्रीती सिंह ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। लेखपालों को सक्रिय किया गया है। ऊंचाहार भी गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से ग्रामीण परेशान हैं।


गंगा नदी से घिरे सात गांव
सरेनी। गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कुटिया एहतमाली ग्राम पंचायत के सात गांव पानी से घिर गए हैं। इससे इन गांवों में रहने वाले लोग घबराए हैं कि पानी उनके गांव तक न आ जाए। क्षेत्रीय लेखपाल अमर सिंह ने गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ के पानी से घिरने वाले कुटिया एहत माली ग्राम पंचायत के सात पुरवे पूरे भुल्ली, भक्ता खेड़ा, पूरे पुरविहन, पूरे शुक्रू, पूरे अहिरन, पूरे बंशी, पूरे पिपरहा का जायजा लिया।


लेखपाल ने ग्रामीणों को बताया कि गांव के पास बाढ़ चौकियां बना दी गई हैं। बाढ़ से निपटने के सभी इंतजाम किए गए हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुजारी संतोष ने बताया कि बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

डलमऊ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed