फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pension reached the accounts of 16 thousand pensioners before Diwali

दीवाली से पहले 16 हजार पेंशनरों के खातों में पहुंची पेंशन

Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pension reached the accounts of 16 thousand pensioners before Diwali
रायबरेली। दिवाली से 16 हजार पेंशनरों के खातों में पेंशन के रूप में करीब 40 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों का वेतन भी दे दिया गया है।
विज्ञापन

शासन ने दिवाली से पहले पेंशनरों को हरहाल में पेंशन देने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए कोषागार में पिछले महीने ही पेंशन भेजने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन में सभी 16 हजार पेंशनरों के खातों में पेंशन भेजी जा चुकी है। वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोषागार ने जिन रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन मिल रही है, उनके खातों में दिवाली से पहले पेंशन भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 16 लाख पेंशनरों के खातों में करीब 40 करोड़ रुपये पेंशन के रूप में भेजे गए हैं। विभागों से वेतन से संबंधित जो भी बिल आए थे, उनमें भी वेतन कर्मचारियों के खातों में भेज दिया गया है।

गांव के डाकघर से दे सकते हैं जीवित प्रमाणपत्र
जिले के पेंशनरों को साल में एक बार जीवित होने का प्रमाणपत्र देना होता है। अब साल भर में किसी भी महीने में यह प्रमाणपत्र दिया जा सकता है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पेंशनरों को कोषागार आने की जरूरत नहीं है। वे अपने गांव के ही पोस्ट ऑफिस से अपना जीवित प्रमाणपत्र कोषाकार को ऑनलाइन भेजवा सकते हैं। डाकघर न होने की दशा में किसी भी साइबर कैफे से ही जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed