फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Patriotism is in my blood: Rahul Gandhi

मेरे खून में है राष्ट्रभक्ति : राहुल गांधी

Sat, 20 Feb 2016 12:04 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Patriotism is in my blood: Rahul Gandhi
मेरे परिवार से दो लोग शहीद हुए हैं। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर दो टूक कहा कि आम जनता से किए वादों को मोदी पूरा करें, वरना रास्ते से हट जाएं। महंगाई से गरीबों को रोजी-रोटी मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पति को कम दामों में जमीन देने का आरोप लगाया। कहा कि किसानों और जनता के अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन



भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकलने के बाद अमेठी सांसद राहुल गांधी ने क्षेत्र में औचक भ्रमण करके विकास का सच जानने का प्रयास किया। सूची चौराहा पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हर जगह उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने अच्छे दिन के वादे किए थे। लेकिन न तो किसानों को 15 लाख रुपये मिले और न ही महंगाई कम हुई। दाल 150 से 200 रुपये किलो बिक रही है। केंद्र सरकार कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

मोदी सरकार जनता और किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। इसकी लड़ाई हम जमीन पर, विधानसभा और संसद में लड़ेंगे। मोदी जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो रास्ते से हट जाएं।

यहीं पर मीडिया ने जेएनयू मसले पर सवाल किया तो राहुल ने कहा कि राष्ट्रभक्ति मेरे खून में है। परिवार के दो लोग शहीद हुए हैं। आरएसएस या फिर बीजेपी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

हरपुरहल्ला गांव की चौपाल में राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार अपने को किसान हितैषी बताती है, लेकिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पति को सरकार ने कम कीमत पर जमीन दे दी है। कहा कि मनरेगा सोनिया गांधी ने शुरू की थी।


कांग्रेस ने कई ऐसी योजनाएं चलाईं, जिससे आम जनता को लाभ मिले पर अब इन योजनाओं को केंद्र सरकार बंद करने की साजिश रच रही है। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क की समस्याओं को दूर कराने के लिए वह प्रदेश सरकार से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed