फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Passengers are upset due to cancellation and delay of trains

Raebareli News: ट्रेनें रद्द होने व देरी से चलने से यात्री परेशान

Sun, 18 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 18 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Passengers are upset due to cancellation and delay of trains
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्री काफी परेशान हुए। एक तरफ कई ट्रेनें निरस्त रहीं, वहीं ज्यादातर ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। इससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सहायक अध्यापक परीक्षा के अभ्यर्थियों ने भी यात्रियों की भीड़ में इजाफा किया। इससे ट्रेनों में चढ़ने के साथ ही उतरने के लिए भी यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आएगी।
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। इन ट्रेनों के रद्द होने के कारण बाकी गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ रही। बाकी ट्रेनों ने भी इतना इंतजार कराया कि यात्री परेशान हो गए। जिले से होकर गुजरने वाली चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने पौने सात घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने साढ़े चार घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed