फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Passenger train moved ahead; Unchahar Express halted.

Raebareli News: आगे दौड़ी पैसेंजर ट्रेन, रुकी ऊंचाहार एक्सप्रेस

Fri, 17 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 17 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Passenger train moved ahead; Unchahar Express halted.
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को दो रेलवे स्टेशनों पर महज इसलिए देर तक रोकना पड़ा, क्योंकि आगे पैसेंजर ट्रेन दौड़ रही थी। रघुराज सिंह स्टेशन से रायबरेली के लिए पैसेंजर ट्रेन रवाना हो गई। इसी बीच चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहहार एक्सप्रेस आई तो रघुराज सिंह स्टेशन पर 15 मिनट तक रोका। पैसेंजर ट्रेन लालगंज से आगे बढ़ गई तो ऊंचाहार एक्सप्रेस को चलाया गया, लेकिन लालगंज में फिर 15 मिनट तक रुकना पड़ा।
विज्ञापन

डलमऊ से पैसेंजर ट्रेन के पास होने के बाद ऊंचाहार एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ी। हालांकि दोनों स्टेशनों पर एक-एक मिनट की जगह 15-15 मिनट रुकने के कारण ऊंचाहार एक्सप्रेस की लेटलतीफी पौन घंटे से ज्यादा हो गई। दूसरी तरफ पटना-फिरोजपुर स्पेशल तीन घंटे, भटिंडा-वाराणसी स्पेशल व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे और वाराणसी-दिल्ली स्पेशल व टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों ने आधे घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed