{"_id":"fa84407fc74ec4ea20aa42da3961cc98","slug":"parties-reached-852-polling-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर पहुंची 852 पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर पहुंची 852 पोलिंग पार्टियां
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
5.17 लाख वोटर चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 5,343 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सोमवार को चार ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई।
इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने ब्लॉकों में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। साथ ही वोटिंग स्थलों का जायजा लिया।।
अधिकारियों ने किसी के दबाव में न आकर वोटरों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। प्रधान व पंचायत सदस्य के दूसरे चरण में खीरों, लालगंज, सरेनी और डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे।
सोमवार सुबह सभी ब्लॉकों से 852 पोलिंग पार्टियां वाहनों से मतदान केंद्रों पर रवाना की गई। इसको लेकर गहमागहमी और अफरातफरी का माहौल रहा।
सुबह सबसे पहले मतदान कर्मियों ने ब्लॉक पहुंचकर अपने मतदान केंद्र के बारे में जानकारी हासिल की और इसके बाद वाहन से केंद्रों के लिए रवाना हुए।
चारों ब्लॉक में प्रधान के 273 और पंचायत सदस्य के 3,391 पदों के लिए 5,343 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच लाख 17 हजार 988 वोटर 852 बूथों पर मतदान करेंगे।