{"_id":"6891046987a35e73a107d26c","slug":"panic-due-to-sighting-of-crocodile-in-sai-river-raebareli-news-c-101-1-slko1032-138447-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सई नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सई नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत
Tue, 05 Aug 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश में बाद सई नदी का जलस्तर बढ़ा तो देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान पुल के पास उगी जलकुंभी में एक मगरमच्छ दिखाई पड़ा, जिसे देख लोगों में दहशत फैल गई। तभी दूर से किसी ने वीडियाे बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
शरद कुमार, महेश बाजपेयी, रमाशंकर ने बताया कि बारिश होने से सई नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुबह से लेकर शाम तक यहां लोग घूमने आते हैं। सोमवार को शहीद स्मारक के पास पुल पर खड़े होकर कुछ लोग सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान जलकुंभी में एक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसे देखकर कुछ लोग तो भाग खड़े हुए और कुछ वीडियो बनाने लगे।
वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। लोगों का कहना है कि शहीद स्मारक पर हर समय लोगों की भीड़ रहती है। इससे किसी अनहोनी का डर बना है। सदर वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को भेजा गया था, लेकिन मगरमच्छ का कुछ पता नहीं चला। लोगों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग बना रहता अंजान
बीते दिनों शिवगढ़ में सियार हमला कर चला जाता है और वन विभाग को पता नहीं लगता है। दो दिन पहले बछरावां में तेंदुए के होने का शोर होता है। वन विभाग काफी देर बाद पहुंचता है। उसके बाद बात आगे बढ़ती है तो बता दिया जाता है कि विभाग सक्रिय है। वन विभाग की सक्रियता का हाल यह है कि पिछले साल बछरावां, खीरों, हरचंदपुर और शिवगढ़ में सियारों ने लोगों पर खूब हमले किए और विभाग एक सियार को पकड़ नहीं सका। सोमवार को सई नदी में मगरमच्छ दिखने पर हो- हल्ला हुआ वन विभाग पकड़ नहीं पाया।