{"_id":"605f6b4e8ebc3ed94a218873","slug":"panchyat-raibaraily-news-lko571714311","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क पहने बिना आए लोगों को बूथों में जाने नहीं दिया जाएगा : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क पहने बिना आए लोगों को बूथों में जाने नहीं दिया जाएगा : आईजी
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में प्रेसवार्ता करतीं आईजी लक्ष्मी सिंह।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी लखनऊ रेंज) लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को जिले को वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी कार्यालय में खाली मिलने पर एक कर्मचारी को एक सप्ताह में काम पूरा करने के आदेश दिए। शहर कोतवाली की व्यवस्था पर संतुष्ट रहीं।
पुलिस लाइन के सभागार में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी स्तर पर पुलिस की खामी नजर नहीं आनी चाहिए। चुनाव शांतिपूर्वक कराया जाए। किसी भी वोटर को मतदान के लिए बिना मास्क के बूथ के अंदर प्रवेश न दिया जाए। चुनाव में खलल डालने वालों को पहले से ही चिह्नित करके कार्रवाई की जाए।
आईजी जोन लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां कार्यालय में काम ठीक न मिलने पर एक कर्मचारी को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में काम पूरा कराने के आदेश दिए। उन्होंने शहर कोतवाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, कार्यालय के अलावा पूरे परिसर का निरीक्षण किया। व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर कोतवाली अतुल सिंह की तारीफ की। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन के सभागार में थानेदारों की क्लास ली।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से कायम रखा जाए। कोरोना के खतरे को देखने हुए बूथ के अंदर बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। इस मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ और सभी थानेदार मौजूद रहे।