फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchyaat election

मिनी मुख्यमंत्रियों ने गांवों में भाईचारा कायम करने की खाई कसमें

Sun, 09 May 2021 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
panchyaat election
रायबरेली। पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद गांवों में चुनावी रंजिश को लेकर हो रहे खूनखराबा रोकने के लिए पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। अब जिले के सभी प्रधानों से शपथ पत्र भराकर उन्हें गांवों में भाईचारा कायम करने का न सिर्फ संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

बल्कि कोविड-19 पालन कराने के लिए हामी भारी जाएगी। 360 प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बकायदा शपथ पत्र भरकर अपने क्षेत्र के थानों पर जमा किया है।
विज्ञापन

इन शपथ पत्र में मिनी मुख्यमंत्रियों ने कसम खाई है कि वह झगड़ा फसाद नहीं करेंगे। गांवों में भाईचारा बनाने का काम करेंगे। साथ-साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद चुनावी रंजिश में खूनखराबा हो रहा है। गांवों का माहौल शांत कराने के लिए एसपी श्लोक कुमार की ओर से नया फरमान जारी किया गया है।
इसके तहत सभी थानेदारों को क्षेत्र के विजेता प्रधानों से शपथ पत्र भरवाकर जमा कराने के लिए कहा गया है। शपथ पत्र जमा करने के बाद भी यदि कोई विवाद करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है।
इन्होंने ली शपथ
राही के प्रधान अमन जायसवाल, राघोपुर के राजीव कुमार, दरियापुर की ग्राम प्रधान विमला देवी, चक चौहनियां के अरुण कुमार, उसरू की सावित्री देवी, खेमानखेड़ा के आनंद पांडेय, चंद्रमणिखेड़ा की अनीता देवी, भोजपुर के राजकिशोर, गजपतिखेड़ा के जहांगीर खां, छतौना के मोइन खान, डिघिया की मीना देवी, गजियापुर के शिव कुमार, दरीबा के शत्रोह्नलाल, छिबरामऊ की संगीता यादव, नकफुलहा के राम बहरादुर, रेती खुर्द बुजुर्ग के दिनेश कुमार, बड़ेरा गणेशपुर की मंजू, दाऊदपुर के सत्यम पटेल, तमनपुर के धनंजय सिंह, जींगो के कैलाशचंद्र, तिलेंडा के कर्मपाल सिंह, पखनपुर की संगीता देवी आदि 360 नवनिर्वाचित प्रधानों ने गांवों में चुनावी रंजिश को लेकर झगड़ा फसाद न करने की शपथ ली है।
चौकीदार सतर्क किए गए
गांवों की सुरक्षा में चौकीदार भी अहम भूमिका निभाते हैं। पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद गांव का माहौल गर्म है। हारे और विजेता प्रत्याशी के समर्थकों में अंदर ही अंदर खींचतान चल रही है।
विवाद अधिक बढ़ने पर खूनखराबा हो रहा है। इसलिए गांवों के चौकीदारों से कहा गया है कि वह गांव के अराजकतत्वों पर नजर रखें। यदि कोई झगड़ा फसाद करते हैं तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।
सात दिन में दोगुना घटनाएं
पंचायत चुनाव की मतगणना को महज सात तीन बीते हैं। मतगणना के बाद गांवों का माहौल इस कदर खराब है कि सात दिन में दोगुना घटनाएं चुनावी रंजिश को लेकर हुई हैं। सबसे ज्यादा मारपीट की घटनाएं भदोखर थाना क्षेत्र में हुई हैं। इसके बाद डीह, सलोन, ऊंचाहार, गदागंज थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में खूनखराबा हुआ है। हालांकि घटना के बाद जरूर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
चुनावी रंजिश में घटनाएं रोकने के लिए सभी विजेता प्रधानों से शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं। उनसे बकायदा शपथ पत्र में लिखाया जा रहा है कि वह झगड़ा फसाद नहीं करेंगे। एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

कोविड-19 का पालन करके लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे। इसके बाद भी यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed