फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchayat election

पंचायत चुनाव की आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित

Fri, 26 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों को लेकर शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सभी 740 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें प्रधान की 674, डीडीसी की 24, बीडीसी की 29, प्रमुख की तीन और ग्राम पंचायत सदस्य की 10 आपत्तियां शामिल हैं। सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही गांवों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बीती 20 मार्च को पंचायत चुनाव के लिए प्रधान के 988, ग्राम पंचायत सदस्य के 12,416, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1301, जिला पंचायत सदस्य के 52 और ब्लॉक प्रमुखों के 18 पदों के लिए आरक्षण की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च तक आपत्तियों को लेने के साथ ही निस्तारण का काम भी शुरू कर दिया गया। प्रस्तावित आरक्षण सूची के खिलाफ आईं 740 आपत्तियों का निस्तारण करके शुक्रवार को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण कर शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन डीएम के अनुमोदन के बाद कर दिया गया है। आरक्षण की प्रस्तावित सूची में कोई संशोधन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed