{"_id":"605e0bb48ebc3ee61d7cf199","slug":"panchayat-election-raibaraily-news-lko571525420","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की बजी रणभेरी, 15 अप्रैल को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की बजी रणभेरी, 15 अप्रैल को मतदान
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय में आरक्षण संबंधी प्रकिया पूरी करते कर्मचारी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि तीन व चार अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। पांच व छह अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
सात अप्रैल को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का वितरण किया जाएगा। मतों की गिनती दो मई को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग से अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम चुनाव की सूचना जारी की। डीएम ने आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि 988 प्रधानों, 52 जिला पंचायत सदस्यों, 1301 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 12,465 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव कराने के लिए जिले में 27 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
27 मार्च से सभी पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का काम भी शुरू हो जाएगा। डीएम ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पदों को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए नामांकन की सभी प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर संपन्न कराई जाएगी।
हालांकि सभी पदों के लिए मतगणना संबंधित ब्लॉकों के चयनित स्थलों पर होगी, लेकिन जिला पंचायत सदस्य पदों का परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा।
प्रधान, बीडीसी पदों के लिए ब्लॉकों में आज से मिलेंगे परचे
जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) पदों के लिए नामांकन एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में होगा। हालांकि परचे सिटी मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय से 27 मार्च से खरीदे जा सकते हैं।
प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर संपन्न कराई जाएगी। यहां भी 27 मार्च से ही नामांकन पत्रों की खरीद की जाएगी। इसके लिए ब्लॉकों में तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू
प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम ने काम करना शुरू कर दिया है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी बनाए गए हैं।
प्रभारी का मोबाइल नंबर 8299710695 तथा नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 0535-2203214 है। नियंत्रण कक्ष अनवरत जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की सूचना कंट्रोल रूम को दी जा सकती है।
चुनाव कराने के लिए ब्लॉकों में तैनात रिटर्निंग आफीसर
ब्लॉक आरओ पद
राही एसएन पांडेय उपायुक्त वाणिज्य कर खंड-2
सतांव अजीत कुमार अभिहित अधिकारी एफएसडीए
अमावां अश्वनी कुमार सिंह एक्सईएन शारदा सहायक खंड-6
हरचंदपुर अब्दुल कलाम एक्सईन नलकूप खंड
डलमऊ डॉ. केके सिंह प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र
गौरा हरीश कुमार सिंह एक्सईन सिंचाई खंड
लालगंज हेमंत कुमार वर्मा एक्सईन शारदा सहायक दक्षिणी
सरेनी राम निवास त्रिपाठी प्रधानाचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
खीरों सनी सिंह एक्सईएन, जल निगम
ऊंचाहार एसएस त्रिपाठी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी स्थानीय निधि
रोहनियां अमित मिश्रा क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
जगतपुर हरेंद्र कुमार एक्सईन, शारदा सहायक खंड-45
महराजगंज विनय सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, ऊसर सुधार
बछरावां नूर आलम एक्सईएन, आरईडी
शिवगढ़ बृजमोहन शुक्ला उप प्रभागीय वनाधिकारी
सलोन हरीश कुमार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
छतोह आरएस सेंगर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
डीह डॉ. गजेंद्र सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है। पहले चरण में ही जिले में चुनाव होने हैं। चुनाव के दौरान आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने के आदेश दिए गए हैं।
वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी