फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   paddy online sale

Raebareli News: ऑनलाइन बोरी न होने का बहाना बताकर बंद कर दी धान खरीद

Mon, 12 Dec 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
paddy online sale
रायबरेली। जिले में ऑनलाइन चालान कटने में देरी और बोरी न होने के चलते धान खरीद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। अमर उजाला ने सोमवार को भंडारण के लिए नहीं स्थान, कैस खरीदे धान शीर्षक से खबर छापी तो इसे डिप्टी आरएमओ सोनी गुप्ता ने गंभीरता लिया। उन्होंने क्रय केंद्रों का जायजा लिया और धान खरीद में लापरवाही न बरतने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सबसे पहले डिप्टी आरएमओ साधन सहकारी समिति डीह पहुंचीं। यहां पर बोरी न होने का बहाना बताकर केंद्र प्रभारी ने खरीद बंद कर दी थी। डिप्टी आरएमओ ने जब पड़ताल की तो पाया कि बोरी उपलब्ध है। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी बीर बहादुर सिंह को फटकार लगाई और अपनी मौजूदगी में धान खरीद शुरू कराई। इसके बाद टेकारी दांदू स्थित धान क्रय केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी संजय तिवारी को किसानों का धान प्रमुखता से खरीदने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान यहां पर धान खरीद चल रही थी। इसके बाद डिप्टी आरएमओ ने सलोन मंडी स्थित क्रय केंद्रों का जायजा लिया और धान खरीद तेजी के साथ करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि शासन का नया आदेश आया है कि धान मिलों को भेजने के लिए ऑनलाइन चालान पहले कटवाया जाएगा। ऑनलाइन चालान कटने में समय लग रहा है। इस वजह से पीसीएफ के 56 क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रभावित चल रही है। वजह केंद्रों पर धान का भंडारण होने से अन्य किसानों का धान नहीं तौला जाता है। केंद्रों का निरीक्षण करके केंद्र प्रभारियों से ऑनलाइन चालान कटवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed