फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Overbridge will be built through Munshiganj town

मुंशीगंज कस्बे से होकर बनेगा ओवरब्रिज

Fri, 08 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Overbridge will be built through Munshiganj town
रायबरेली। मुंशीगंज कस्बे में प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर चल रही उहापोह की स्थित खत्म हो गई है। अधिकारियों ने मुंशीगंज कस्बे से होकर बाईपास तक ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके साथ ही साथ एम्स तक राजमार्ग को फोर लेन किया जाएगा। दोनों कार्यों का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। ओवरब्रिज का निर्माण ब्रिज कॉर्पोरेशन प्रयागराज कराएगा।
विज्ञापन

दरियापुर स्थित एम्स तक रोगियों और मुसाफिरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए मुंशीगंज कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। इसके साथ ही मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग के चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि बीच में व्यापारियों ने मुंशीगंज कस्बे के अंदर से ओवरब्रिज न बनाकर शहीद स्मारक जाने वाले मार्ग होते नई बस्ती के पास से ओवरब्रिज को बाईपास पर जोड़ने की मांग की थी। इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी।
विज्ञापन

इस वजह से काम ढीला पड़ गया था। व्यापारियों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने फिर सर्वे किया, लेकिन व्यापारियों की बात किसी के गले नहीं उतरी। इस वजह से अधिकारियों की मुंशीगंज कस्बे के बीच से होते हुए रायबरेली-प्रयागराज हाईवे के बाईपास पर ओवरब्रिज को उतारने की सहमति बनी। इसके लिए अधिकारियों ने इस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा है। ओवरब्रिज का निर्माण ब्रिज कॉर्पोरेशन प्रयागराज कराएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 मीटर राजमार्ग होगा फोरलेन
मुंशीगंज कस्बे में बनने वाले ओवरब्रिज का एक सिरा बाईपास पर जाकर मिलेगा तो दूसरा सिरा मुंशीगंज कस्बे से 350 मीटर दूरी पर गिरेगा। उसके आगे 700 मीटर राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। फोरलेन होने वाली इस सड़क पर करीब 475 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका इस्टीमेट लोक निर्माण विभाग ने भेज दिया है, जो अभी मुख्य अभियंता के पास है। मुख्य अभियंता आरके हरदा की संस्तुति के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसी तरह ओवरब्रिज के निर्माण में 65 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसका भी इस्टीमेट ब्रिज कॉर्पोरेशन की ओर से बनाकर भेजा जा चुका है।

बजट मिलते ही शुरू होगा कार्य- एई
ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए ब्रिज कॉर्पोरेशन की ओर से इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। वहीं राजमार्ग का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसके लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। बजट मिलते ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-संतोष कुमार राय, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed