फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Other organizations gave support against privatization

निजीकरण के विरोध में अन्य संगठनों ने दिया समर्थन, आरपार की लड़ाई का दिया भरोसा

Fri, 02 Oct 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Other organizations gave support against privatization
रायबरेली। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहा विरोध-प्रदर्शन गति पकड़ने लगा है। गुरुवार को अभियंताओं व कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए अन्य संगठनों सामने आ गए है। सभी ने आरपार की लड़ाई का आश्वासन दिया है। कहा कि आम जनता के साथ यह अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति की ओर से चल रहे धरने में अभियंताओं और कर्मचारियों के संगठन आवाज बुलंद कर रहे थे। गुरुवार को सिंचाई संघ, डिप्लोमा इंजीनियर सिंचाई संघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी एकता मंच के प्रांतीय और जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गोराबाजार पहुंचे। सभी ने पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं व कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

पारसनाथ यादव, सैयद हासमी, इकबाल, दयाराम यादव, राकेश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का विद्युत वितरण कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय गलत है। इससे आम जनता ही छली जाएगी। घनश्याम, रामबरन, ओपी सिंह, कैलाश यादव आदि ने कहा कि प्रबंधन पूरी तरह से अपनी विफलता छिपाने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करने जा रहा है। यह निर्णय जनता के हित का नहीं है। इससे आम जनता का उत्पीड़न बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed