फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Orthopedic and TB chest specialists deployed in CHC

सीएचसी में हड्डी रोग व टीबी चेस्ट विशेषज्ञों की हुई तैनाती

Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Orthopedic and TB chest specialists deployed in CHC
लालगंज (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से विशेषज्ञों की कमी झेल रहे क्षेत्रीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संविदा के आधार पर टीबी व चेस्ट रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की है।
विज्ञापन

दोनों डॉक्टरों ने ज्वॉइन भी कर लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरके तिवारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने टीबी व चेस्ट रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अमित राज शर्मा और हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को तैनात किया है। बुधवार को दोनों चिकित्सकों ने मरीजों को देखा।
विज्ञापन

अखर रही सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञ की कमी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नियमित सर्जन और बच्चों के डॉक्टर की कमी अखर रही है। कई वर्षों से अस्पताल में न कोई नियमित सर्जन की नियुक्ति नहीं हुई है और न ही बच्चों के रोग का विशेषज्ञ ही तैनात किया गया, जिससे मरीजों को सर्जरी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed