फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Opposition to open liquor contract in Chikandi

चिकमंडी में शराब का ठेका खुलने का विरोध

Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Opposition to open liquor contract in Chikandi
शराब के ठेके को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
लालगंज कस्बे के चिकमंडी में अंग्रेजी व देशी शराब का ठेका खुलने को लेकर मंगलवार को एक बार फिर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों का विरोध होने पर ठेका न खुलने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन

    
कस्बे के चिकमंडी मोहल्ले में चिकमंडी से अंबेडकर मार्ग मोड़ पर अंग्रेजी शराब और अभय भवन में देशी शराब का ठेका खुलना है। 27 मार्च को स्थानीय लोगों ने ठेका खोले जाने का जमकर विरोध किया था। इस पर प्रशासन ने विरोध होने पर ठेका न खुलने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को स्थानीय लोगों को ठेका खोले जाने की फिर भनक लगी, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। राहुल सिंह भदौरिया, जैनुल हसन, सलीम, अख्तर, आदि ने बताया कि ठेका खुलने से एक ओर लोगों की आस्थाओं को ठेस पहुंचेगी वहीं बच्चों पर भी बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एसडीएम सुलतान अशरफ सिद्दीकी, सीओ वरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम ने स्थानीय लोगों को ठेका न खोले जाने का आश्वासन दिया। ठेका मालिक राकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों ठेके  मानकों के अनुसार ही खोले जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों का निर्देश मिलने पर ठेका स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed