फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Operators of 40 private hospitals are not responding

Raebareli News: 40 निजी अस्पतालों के संचालक नहीं दे रहे जवाब

Mon, 01 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Operators of 40 private hospitals are not responding
रायबरेली। शहर में संचालित 40 से अधिक नर्सिंगहोम के भवन रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) से पास नहीं हैं। मानकों को ताक पर रखकर ये अस्पताल अवैध भवनों में संचालित हो रहे हैं। आरडीए की नोटिस के बाद भी संचालक जवाब नहीं दे रहे हैं। मामले में आरडीए ने अस्पतालों के संचालकों को नोटिस देकर भवनों की वैधता के संबंध में प्रमाण मांगा है।
विज्ञापन


नियमानुसार अस्पताल संचालन के लिए आरडीए से भवन का नक्शा पास होना चाहिए। उसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग को लाइसेंस जारी करना चाहिए, लेकिन लाइसेंस के आवेदन के साथ नक्शा पास करवाने के संबंध में शपथपत्र देकर नर्सिंगहोम का लाइसेंस ले लिया जा रहा है। एक साल के अंदर कई अस्पतालों के भवन बन गए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


आरडीए की ओर से पूर्व में भी नर्सिंगहोम संचालकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। आरडीए ने एक बार फिर नर्सिंगहोम संचालकों को नोटिस देकर भवनों की वैधता के संबंध में प्रमाणपत्र मांगा, लेकिन कुछ को छोड़कर अन्य संचालक जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडीए के सचिव विशाल यादव का कहना है कि बिना नक्शा पास कराए संचालित नर्सिंगहोम के संचालकों को नोटिस दिया गया है। सभी संचालकों को भवनों के वैध होने के संबंध में जवाब मांगा गया है। जल्द ही जवाब न आने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed