फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Operations of three trains affected due to traffic block

Raebareli News: ट्रैफिक ब्लॉक से तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Tue, 16 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 16 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Operations of three trains affected due to traffic block
रायबरेली। प्रतापगढ़ जिले के परियावां के पास रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम की वजह से ट्रैफिक ब्लाॅक रहा, जिससे प्रयागराज की ओर से आने और जाने वाली तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इसके साथ ही जिले से होकर गुजरने वाली नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


सोमवार को बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर करीब पौने दो घंटे खड़ी रही, फिर इसे ऊंचाहार में भी देर तक रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढ़कर पौने चार घंटे हो गई। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से प्रयागराज से चालई गई। रास्ते में भी देर तक रुकी, जिससे यह ट्रेन दो घंटे विलंब से रायबरेली पहुंची। कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर को ऊंचाहार में एक घंटे तक रोका गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि परियावां के पास रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है, जिससे ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इसी वजह से ट्रेनों को कई जगह देर तक रोक कर संचालन को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत 10 मिनट से ज्यादा लेट रही। रविवार की रात प्रायगराज-लखनऊ पैसेंजर पौने तीन घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed