फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One pair of trains will remain cancelled from December to February

Raebareli News: दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी एक जोड़ी ट्रेन

Thu, 15 Oct 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 15 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
One pair of trains will remain cancelled from December to February
बछरावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली एक जोड़ी ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक तीन महीने के लिए निरस्त रहेगी। सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने कोहरे के कारण निरस्त की जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी की है। इसमें 30 से अधिक ट्रेनें शामिल हैं। इनमें एक जोड़ी ट्रेन रायबरेली से होकर गुजरती है।
विज्ञापन


मालदा टाउन और नई दिल्ली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दिसंबर, जनवरी और फरवरी में दोनों दिशाओं से निरस्त रहेगी। मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलती है, जबकि नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को होता है।
विज्ञापन


तीन महीने के दौरान दोनों दिशाओं में ट्रेन के 26-26 फेरे निरस्त रहेंगे। इससे यात्रियों को आवागमन के लिए दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची उत्तर रेलवे की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed