फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One died in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में अधेड़ की जान गई

Tue, 12 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
One died in suspicious circumstances
जगतपुर। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। विश्वनाथगंज गांव निवासी रामबहादुर (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में मौत हो गई।
विज्ञापन

कुतुबपुर मजरे अलावलपुर गांव निवासी श्याम सुंदर ने कोतवाली में तहरीर देकर भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक लगभग पांच-छह वर्षों से बीमार चल रहा था, जिसकी मौत हो गई है। हत्या की जैसी कोई बात नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का सच खुद सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग महिला ने दी जान
बछरावां। कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने जान दे दी। पुलिस जांच कर रही है। कलुईखेड़ा निवासी ममता (32) ने सोमवार रात घर के अंदर कमरे में साड़ी के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। मृतका का पति संतोष वैन चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे। महिला की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया। उन्नाव जिले के बेहटा के रहने वाले भाई अमित कुुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed