फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One died due to fever

बुखार से अधेड़ की मौत, नौ लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 12 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
One died due to fever
रायबरेली-रोहनियां। जिले में बुखार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई है। इसके अलावा शुक्रवार को नौ और लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

पहले से संक्रमित पांच मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हो गई है। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है।
रोहनियां के दिलमनपुर मजरे डिलौली निवासी शिवरतन (50) को बुखार आ रहा था। कई दिन से वह एक निजी चिकित्सक से उपचार करा रहा था।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी रोहनियां अधीक्षक डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। कटे फलों को न खाएं। बुखार से मौत की सूचना मिली है। टीम भेजकर परिजनों की जांच कराई जाएगी।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीमों ने जिले भर में शुक्रवार को 272 लोगों की जांच की, जिसमें नौ लोग संक्रमित पाए गए।
नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट मुहैया कराई गई है। पहले से संक्रमित पांच मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed