{"_id":"5a5b92c84f1c1b66268b45f4","slug":"one-die-in-road-accident-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने रिटायर्ड कर्मी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने रिटायर्ड कर्मी को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात रोडवेज बस ने रिटायर्ड आईटीआई कर्मी को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार बुजुर्ग हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
शहर के दरीबा गांव निवासी एवं रिटायर्ड आईटीआई कर्मी सुरेंद्र प्रताप चौधरी (65) रात में जिला मुख्यालय से बाइक से घर जा रहे थे। उधर, रायबरेली डिपो की बस कानपुर से रायबरेली की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
राना नगर के पास सामने से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रिटायर्ड आईटीआई कर्मी सुरेंद्र प्रताप चौधरी बस की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर राजघाट चौकी इंचार्ज विजय प्रताप मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में सुरेंद्र प्रताप चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रोडवेज बस से हादसा हुआ है।
विज्ञापन