{"_id":"612bc13f8ebc3e79ed5f6aa7","slug":"one-criminal-arreseted-in-police-incounter-raibaraily-news-lko593305147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से मुठभेड़, दोनों ओर से हुई फायरिंग, चौकी प्रभारी व एक बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों से मुठभेड़, दोनों ओर से हुई फायरिंग, चौकी प्रभारी व एक बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन
शिवरतनगंज थाने में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले की शिवरतनगंज पुलिस और एसओजी की शनिवार रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।
मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में इन्हौना चौकी प्रभारी व पकड़े गए लुटेरे के पैर में गोली लग गई। पकड़े गए बदमाश ने ही साथी के साथ मिलकर हाल ही में मोटर्स पार्ट्स व्यवसायी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
शिवरतनगंज पुलिस और एसओजी को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर सरैंया सलारपुर मोड़ के पास दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में छिपे हैं। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
बचाव में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुुलिस ने अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के हीडी पकड़िया निवासी अविनाश गौतम को दबोच लिया, जबकि उसका साथी अमेठी के पूरे अमेठियन मजरे भानीपुर निवासी विजय विक्रम सिंह मौके से भाग निकला।
मुठभेड़ के दौरान इन्हौना चौकी इंचार्ज तनुज कुमार पाल व पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी। दरोगा व बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
थानेदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को अहोरवा भवानी में मोटर पार्ट्स व्यवसायी विवेक मिश्र को गोली मारकर बदमाशों ने 32 हजार रुपये लूट लिए थे। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटी गई रकम में से 10 हजार तीन सौ रुपये व एक तमंचा का बरामद हुआ है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।