फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Old man dies of Corona, 23 positive including SDM

कोरोना से वृद्ध की मौत, एसडीएम समेत 23 पॉजिटिव

Mon, 10 Aug 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of Corona, 23 positive including SDM
रायबरेली। कोरोना की चपेट में आने के बाद लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए वृद्ध ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से संक्रमित होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा एसडीएम तिलोई, उनका चालक, गर्भवती महिला और एक सफाई कर्मचारी समेत 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए है। जगतपुर क्षेत्र के धोबहा गांव में भाई-बहन के बाद उसकी मां भी संक्रमित हो गई है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोरोना की चपेट में आने के बाद सलोन क्षेत्र के जौदहा गांव के 90 वर्षीय वृद्ध को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में डलमऊ ब्लॉक के सफाई कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शहर के प्रगतिपुरम में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चकभीखमपुर, निराला नगर, पदुमपुर महराजगंज, बड़ा घोसियाना, बरवनपुर, आईटीआई कॉलोनी, पुलिस लाइन, सलारपुर, सहजौरा, सेमरहा, भटनोसा, जगदीशपुर में भी एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, चौकी क्षेत्र के निनावां गांव की रहने वाली गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर सीएचसी में इलाज कराने के लिए गई थी। सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस ने गांव पहुंचकर सभी रास्तों को बंद करवा दिया है।
चौकी इंचार्ज पवन प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मोहल्ले को सील कर दिया गया। बाहरी लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के धोबहा गांव में भाई-बहन के संक्रमित होने के बाद सोमवार को मां भी चपेट में आ गई।
एचईओ संजीव गुप्ता ने बताया कि टीम ने गांव पहुंचकर 74 लोगों की जांच की, जिसमें महिला संक्रमित मिली। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को टेकारी दांदू व पूरे बुधई मजरे गड़वा गांव के निवासी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि दोनों युवकों को अस्पताल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि बैरियर लगाकर गांवों के रास्तों को बंद करवा दिया गया है। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, धुराई गांव में 10 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला है। सीएचसी प्रभारी डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि किशोर को अस्पताल भेजवा दिया गया है।
तिलोई तहसील में तैनात एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी और उनके चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। अचानक लक्षण प्रतीत होते ही एसडीएम ने इसकी सूचना तिलोई सीएचसी अधीक्षक को दी। सीएचसी की टीम ने एसडीएम के आवास पर पहुंचकर जांच की, जिसमें एसडीएम और चालक कोरोना संक्रमित मिले।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने की है। उन्होंने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी है। अमेठी के डीएम अरुण कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। एसडीएम को होम आइशोलेट कराया गया है। तहसील परिसर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed