फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Officers warned over poor progress

Raebareli News: खराब प्रगति पर अफसरों को चेताया

Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Officers warned over poor progress
बचत भवन में बैठक करती मंडलायुक्त रोशन जैकब, साथ में अन्य अधिकारी।
रायबरेली। बचत भवन में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक की। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। कहा, सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को चेताते हुए प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी, पेयजल और बच्चों के खेलकूद के समान उपलब्ध कराए जाए। अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार अच्छी योजना है। इसमें संस्कृत विद्यालयों को भी शामिल किया जाए। जो विद्यालय अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनको प्राथमिकता पर आगे बढ़ाया जाए। इन स्कूलों में सोलर लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन


महिलाओं को योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाए। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को शिकायतों का समय से निस्तारण कराकर बिजली आपूर्ति बहाल रखने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसी बस्तियों का चयन किया जाए, जहां पर युवा स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं। ऐसे युवाओं को ड्राइविंग, ब्यूटी पार्लर, स्वास्थ्य सेवाओं की ट्रेनिंग दिलाकर स्वावलंबी बनाकर रोजगार भी दिलाया जाए। जो लोग भी भिक्षावृत्ति में लगे हैं, उनको चिह्नित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस कार्य में गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने डीएम हर्षिता माथुर, सीडीओ अर्पित उपाध्याय, डीडीओ अरुण कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या को प्रशस्तिपत्र दिया। बैठक में डीएफओ मयंक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, पीडी सतीश प्रसाद मिश्रा, एडीएम अमृता सिंह, सीएमओ नवीनचंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed