फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Officers rushed from house to house, still intact panic

घर-घर पहुंचे अफसर, फिर भी दहशत बरकरार

Fri, 14 Oct 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 14 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Officers rushed from house to house, still intact panic
shimla police
ताजिया जुलूस निकालने को लेकर रोखा गांव में बुधवार हुए बवाल के बाद लोगों में व्याप्त दशहत को मिटाने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अफसर घर-घर पहुंचे। लोगों से मुलाकात की और उनके डर को खत्म करने की कोशिश की। हालांकि कुछ दुकानें और स्कूल तो खुले, लेकिन हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सके। 
विज्ञापन


गांव में बुधवार को ताजिया जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। जमकर तोड़फोड़ और बवाल हुआ था। इसमें डीह थानेदार समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन


घटना में 190 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लोग दहशत की वजह से घरों में कैद हो गए थे। स्कूलों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। शुक्रवार को बीडीओ अरुण सिंह और थानेदार पवन त्रिवेदी भारी पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ गांव पहुंचे। लोगों के दरवाजे जाकर उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाकर उनके खौफ को समाप्त करने की कोशिश की। अफसरों के प्रयास के बाद दुकानें और स्कूल खुले। इसके तमाम लोगों ने अब भी गांव छोड़ कर रिश्तेदारों या कहीं अन्य जगहों पर शरण ले रखी है। सीओ सलोन चरन सिंह और एसडीएम प्रदीप कुमार ने भी दिन में कई बार गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed