फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Occupying the land of village community on the 31 cases

ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वाले 31 पर केस दर्ज

Wed, 31 Aug 2016 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 31 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Occupying the land of village community on the 31 cases
police - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले की जायस कोतवाली पुलिस ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वाले 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। क्षेत्रीय लेखपाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर केस दर्ज कराया गया है। कोई जमीन पर खेती कर रहा है तो किसी ने घर बना लिया है।
विज्ञापन


बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र को उड़वा में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। कई बार कब्जा हटाने की बात कही गई, लेकिन ऐसा नहीं किया। शिकायत मिलने पर एसडीएम तिलोई वंदिता श्रीवास्तव ने जांच कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल ने इसकी जांच की तो पाया कि ग्राम समाज की जमीन पर 31 लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस पर एसडीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। जायस कोतवाल दीपेंद्र सिंह का कहना है कि कब्जेदार लल्लन, बब्बन, गनी, शिवरतन, नामदार, उमर, शोभनाथ, फैयाज, इंद्रानी, लाल मोहम्मद, जब्बार, ननकुल्ला, भाले, शाह मोहम्मद, हनीफ, लाला समेत 31 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसडीएम का कहना है कि अवैध कब्जे जल्द हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed