फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC GM retier

एनटीपीसी ऊंचाहार के तत्कालीन जीएम परिचालन जबरन किए गए रिटायर्ड

Sun, 21 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
NTPC GM retier
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी ऊंचाहार के तत्कालीन जीएम अनुरक्षण एवं परिचालन को एनटीपीसी प्रबंधन ने जबरन रिटायर्ड कर दिया है। इस कार्रवाई से एनटीपीसी के अफसरों में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि एनटीपीसी में एक नवंबर 2017 को हुए दर्दनाक हादसे के चलते उन पर गाज गिरी है।
विज्ञापन

हालांकि यहां पर तैनात अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जीएम रिटायर्ड जरूर हुए हैं, लेकिन उनके सेवानिवृत्त से हादसे से कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार की 500 मेगावाट की यूनिट नंबर छह में ब्वायलर फटने से दर्दनाक हादसा हुआ था।
विज्ञापन

घटना के समय यूनिट नंबर छह के महाप्रबंधक परिचालन एवं अनुरक्षण रहे मलय मुखर्जी को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई है। वर्तमान में वह कोलकाता के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात हैं। कहा जा रहा है कि घटना के बाद से ही मलय मुखर्जी जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं। इसी वजह से जीएम को जबरन सेवानिवृत्ति दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि ऊंचाहार परियोजना में नवस्थापित 500 मेगावाट की यूनिट नंबर छह में ब्वायलर फटने के कारण विस्फोट हो गया था। इसके कारण परियोजना के तीन अतिरिक्त महाप्रबंधक प्रभात श्रीवास्तव, संजीव कुमार शर्मा व मिश्रीराम समेत कुल 45 लोगों की मौत हो गई थी।
घटना के बाद पूरे देश में मामला सुर्खियां बन गया था। घटना से एनटीपीसी की साख पर धब्बा लग गया था। घटना की जांच शुरू कराई गई थी। हालांकि टीमों की ओर से कराई गई जांच का निष्कर्ष अब तक नहीं निकला है।

इस बाबत एनटीपीसी के स्थानीय अधिकारी ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उधर, एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक मानव संसाधन बीके पांडेय ने बताया कि मलय मुखर्जी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। एनटीपीसी हादसे से इसका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed