{"_id":"61afad2730c096121618fc44","slug":"now-the-public-will-also-be-able-to-teach-a-lesson-to-those-who-violate-the-rules-raibaraily-news-lko6079068148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का उल्लंघन करने वालों का अब पब्लिक भी सिखा सकेगी सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का उल्लंघन करने वालों का अब पब्लिक भी सिखा सकेगी सबक
विज्ञापन
रायबरेली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब आम जनता भी सबक सिखा सकेगी। किसी ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर दिया हो या फिर किसी की कार के शीशों पर काली फिल्म लगी हो, आप बस उसकी फोटो खींचो और पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दें। पुलिस भेजे गए वाहन का चालान कर देगी। ट्रैफिक विभाग ने व्हाट्सएप नंबर भी जारी कर दिया है।
शहर से लेकर कस्बों तक हर दिन कहीं न कहीं जाम की समस्या रहती है। जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सड़क हादसे में लोग जान गंवा रहे हैं। जाम की समस्या रहती है।
यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए ट्रैफिक विभाग अब आम जनता की भी मदद लेगा। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।
इस नंबर पर कोई भी नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन की फोटो खींचकर संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकेंगे। ऐसा होने पर संबंधित वाहन का चालान कर दिया जाएगा।
फोटो भेजते ही होगा ऑनलाइन चालान
ट्रैफिक इंचार्ज अरुणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि विभाग की तरफ से व्हाट्सएप नंबर 7839862122 जारी किया गया है। कोई भी वाहन बीच सड़क में खड़ा कर दिया गया है या फिर वाहन चला रहे लोग सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो लोग वाहन की फोटो खींचकर व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं। फोटो भेजने के तुरंत बाद ही संबंधित वाहन का ऑनलाइन चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अब लोगों की भी मदद लेगी। विभाग की तरफ से जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोटो भेज सकता है। फोटो भेजने संबंधित वाहन का चालान कर दिया जाएगा। इसलिए जरूरी है कि वाहन स्वामी सड़क पर गाड़ी चलाते समय नियमों का पालन करें। खासकर सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग निश्चित तौर से करें।
श्लोक कुमार, एसपी