फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now the mother will take care of the baby on the warmer bed of the maternity wing

अब मैटर्निटी विंग के वॉर्मर बेड पर मां करेगी शिशु की देखभाल

Wed, 08 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now the mother will take care of the baby on the warmer bed of the maternity wing
रायबरेली। प्रसव के बाद गंभीर नवजातों के इलाज के दौरान अब मां साथ रहेगी। मैटरनिटी विंग में जल्द ही मदर एंड नियोनेटल केयर यूनिट (एमएनसीयू) शुरू होने जा जा रही है।
विज्ञापन

एमएनसीयू के वॉर्मर बेड पर मां अपने शिशु की देखभाल करेगी। 20 बेड की इस यूनिट को इसी माह से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। नवजातों के इलाज के लिए यहां हाईटेक संसाधनों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

शहर स्थित मैटरनिटी विंग में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) काफी समय से संचालित है। प्रसव के बाद गंभीर नवजातों को यहां भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएनसीयू में शिशुओं की मां को साथ रहने की अनुमति नहीं है। इलाज के दौरान माताओं को अपने शिशुओं से दूर रहना पड़ता है। अब एक ही स्थान पर गंभीर बच्चा और जच्चा को भर्ती करके इलाज की सुविधा मिलेगी।
इसके लिए विंग में एसएनसीयू के बगल में ही एमएनसीयू स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। प्रसव के बाद गंभीर नवजातों को उनकी मां के साथ इस यूनिट में भर्ती करके सेहत पर नजर रखी जाएगी। 20 बेड की इस यूनिट को इसी महीने से शुरू कराया जाएगा। यूनिट में वॉर्मर बेडों की व्यवस्था होगी। (संवाद)
फोटोथेरेपी, वॉर्मर, ऑक्सीजन आदि की मिलेगी सुविधा
मदर एंड नियोनेटल केयर यूनिट में इलाज के लिए सारे बंदोबस्त होंगे। नवजातों के इलाज के लिए फोटोथेरेपी, वार्मर, ऑक्सीजन, कूलिंग मशीन आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।
बाल रोग विशेषज्ञ के साथ ही जरूरत पड़ने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ व अन्य स्टाफ भी 24 घंटे जच्चा-बच्चा की सेहत पर नजर रखने के लिए उपलब्ध होंगे। यूनिट में बच्चे को उसकी मां से अलग नहीं करना पड़ेगा। नवजात मां के साथ वार्मर बेड पर रहेगा। इससे उसे ठंड से बचाया जा सकेगा।
एसएनसीयू में एक हजार से अधिक शिशुओं का इलाज
महिला अस्पताल में संचालित सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में अब तक गंभीर रूप से बीमार एक हजार से अधिक नवजातों का इलाज हो चुका है। इस यूनिट के खुलने से पहले आए दिन दो-तीन नवजात प्रसव के बाद ही दम तोड़ देते थे, लेकिन अब यह संख्या न के बराबर हो गई है। एमएनसीयू के संचालित होने के बाद जच्चा-बच्चा को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

अस्पताल में एसएनसीयू पहले से संचालित है। इसी माह से एमएनसीयू काम करना शुरू कर देगा। जच्चा-बच्चा के इलाज के लिए इस यूनिट में सारी व्यवस्थाएं होंगी। मां अपने शिशु के साथ रह सकेगी। जच्चा-बच्चा को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. रेनू चौधरी, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed