फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now get better treatment motherhood-child

अब जच्चा-बच्चा को मिलेगा बेहतर इलाज

Wed, 19 Apr 2017 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 19 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Now get better treatment motherhood-child
रायबरेली में कंगारू मदर केयर यूनिट में भर्ती मरीजों से जानकारी लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
 जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार से कंगारू मदर केयर यूनिट शुरू हो गई। इस व्यवस्था से गंभीर रूप से बीमार बच्चे इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ पाएंगे। डीएम अनुज कुमार झा ने फीता काटकर इस यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से जच्चा-बच्चा दोनों को बेहतर इलाज मिलेगा। उन्होंने वार्ड जाकर वहां पर भर्ती प्रसूताओं से यूनिट के तहत मिल रही सुविधा के बारे में जाना भी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि कंगारू मदर केयर यूनिट 6 बेड की यूनिट है। इसमें ढाई किलो से कम बच्चे/समय से पूर्व जन्मे बच्चे को माँ के साथ रखा जाना है। जिससे बच्चे का वजन 15 से 20 ग्राम प्रतिदिन बढ़ने की संभावना होती है और कमजोर तथा समय से पूर्व पैदा हुए बच्चे का विकास अपेक्षाकृत तेजी से होता है। उसकी मृत्यु की संभावना काफी कम होने के साथ माँ-बच्चे का आपसी भावनात्मक लगाव बढ़ता है।
विज्ञापन


इससे जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। लखनऊ से आई रंजना आगामी एक सप्ताह तक केएमसी यूनिट स्टाफ  नर्स को केएमसी दिए जाने के लिए प्रशिक्षित करेंगी। प्रशिक्षक रंजना अवंती बाई और मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भी केएमसी यूनिट देखती है। महिला सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी ने बताया कि इस यूनिट के शुरू होने से जच्चा-बच्चा दोनों को लाभ मिलेगा। बेहतर इलाज की व्यवस्था इस यूनिट में है। इस मौके पर एसडीएम सदर निशा, पुरुष जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह, प्रमोद, रंजना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed