फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notices pasted on the houses of the then SO in the disproportionate assets case

Raebareli News: आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन एसओ के घरों पर नोटिस चस्पा

Fri, 21 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 21 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Notices pasted on the houses of the then SO in the disproportionate assets case
आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन एसओ के घरों पर नोटिस चस्पा। - फोटो : संवाद
रायबरेली-लालगंज। भ्रष्टाचार के आरोपी दरोगा अरविंद कुमार त्रिवेदी पर कोर्ट ने शिकंजा कस दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश-विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम वाराणसी के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दरोगा के दो घरों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही कोर्ट में हाजिर होने की मुनादी भी कराई।
विज्ञापन



दरअसल, लालगंज इलाके के गोविंदपुर वलौली गांव निवासी अरविंद कुमार त्रिवेदी प्रयागराज के घूरपुर थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। जांच के दौरान उनके पास आय से 93 प्रतिशत अधिक व्यय पाया गया। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर 2017 में 15 दिसंबर को उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत के दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान आरोपी को कई बार समन भेजा गया था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिए। भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई प्रयागराज के उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम सबसे पहले दरोगा के गांव स्थित घर और फिर रायबरेली के जगदीशपुरम स्थित घर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराकर आम जनता को सूचित किया कि आरोपी को निश्चित समय सीमा के भीतर कोर्ट के सामने पेश होना होगा। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी वर्तमान में निरीक्षक के पद पर क्राइम ब्रांच जनपद हमीरपुर में नियुक्त हैं, जिसके विरुद्व आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर संगठन ने जांच करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed