फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice to three center administrators who were absent in the meeting

Raebareli News: बैठक में अनुपस्थित तीन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

Sat, 10 Jan 2026 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to three center administrators who were absent in the meeting
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें 107 केंद्र व्यवस्थापकों में से 104 ने उपस्थिति दर्ज कराई। अनुपस्थित रहे तीन केंद्र व्यवस्थापकों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सकल नारायण इंटर कॉलेज अटौरा बुजुर्ग, एसआरडीटी इंटर कॉलेज सेहगों और बाबा रामदास इंटर कालेज मधुकरपुर के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस देकर बैठक में उपस्थित न हो पाने का कारण पूछा गया है। बोर्ड परीक्षा के कार्यों में इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा होगी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 68 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की तैयारियों के संबंध में सभी 107 केंद्र व्यवस्थापकों की अति महत्वपूर्ण बैठक शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंगगेस कराने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराते हुए विस्तृत दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के कमरों में दोनों ओर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही कॉरिडोर में भी कैमरे लगाने होंगे। सीसीटीवी कैमरे भारतीय ब्रांड के होने चाहिए। परीक्षा केंद्रों के आंतरिक सचल दल में एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य है। बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला शिक्षिकाएं लेंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा, जो पूरी तरह पैक रहेगा। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों के लिए डबल लॉक वाली चार अलमारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में रात के समय केवल चौकीदार और पुलिस बल ही तैनात रहेंगे। रात्रि में किसी भी अन्य कार्मिक का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों की जिज्ञासाओं को जानने के बाद उनका समाधान भी किया गया। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा के कार्यों को गंभीरता लें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed