{"_id":"5e5579fb8ebc3ef3a47e684b","slug":"notice-to-principals-of-39-colleges-for-not-relieving-room-inspectors-raibaraily-news-lko51060812","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों को रिलीव न करने पर 39 कॉलेजों के प्रिंसिपलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों को रिलीव न करने पर 39 कॉलेजों के प्रिंसिपलों को नोटिस
विज्ञापन

18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए करना था रिलीव, डीआईओएस ने मांगा स्पष्टीकरण
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2020 के लिए शिक्षकों को रिलीव करके कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी कराने के आदेश के बाद भी जिले के 39 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने मनमानी की है। 18 फरवरी से शिक्षकों को रिलीव करने के आदेश के बाद भी शत प्रतिशत शिक्षकों को रिलीव न किए जाने के संबंध में डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय ने संबंधित कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
18 फरवरी को परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने के लिए शिक्षकों को रिलीव करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज धर्मापुर कैली, बरातीलाल इंटर कॉलेज लालगंज,सकल नारायण अटौरा बुजुर्ग, शिवाधार बालिका इंटर कॉलेज लोदीपुर उतरावां, हंस कुमारी इंटर कॉलेज विनोबापुरी, नेहरू इंटर कॉलेज कटघर,विश्वेश्यवर इंटर कॉलेज गेसासों समेत 39 कॉलेजों ने समय से शिक्षकों को रिलीव नहीं किया।
मामला सज्ञान में आने के बाद मंगलवार को डीआईओएस ने कॉलेजों के प्रबंधक प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि 39 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस दिया गया है। परीक्षा के लिए शिक्षकों को रिलीव न किए जाने के संबंध में जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
परीक्षा में सहयोग न करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के पांच शिक्षक व शिक्षिकाओं का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। बीएसए ने डलमऊ ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल बरस के शिक्षक गौरवदीप का वेतन कक्ष निरीक्षण की ड्यूटी करने के लिए न पहुंचने पर रोका है।
इसके अलावा राही ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल जफरामऊ की शिक्षिका स्तुति, प्राथमिक स्कूल पूरे रौरी की शिक्षिका नीता दास, प्राथमिक स्कूल सुलखियापुर की शिक्षिका मंजू देवी, उच्च प्राथमिक स्कूल भदोखर की शिक्षिका पूनम यादव का वेतन रोका गया है। सभी से जवाब भी मांगा गया है।