{"_id":"63e3f3cc07af48fe550d9857","slug":"notice-to-ado-panchayat-of-shivgarh-and-salon-raibaraily-news-c-13-1-81003-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: शिवगढ़ व सलोन के एडीओ पंचायत को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: शिवगढ़ व सलोन के एडीओ पंचायत को नोटिस
Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पंचायत मेंं शामिल शिवगढ़ और सलोन ब्लॉक की ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों का स्थानांतरण नहीं हो पा रहा है। ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी के कारण शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। आदेश के बाद भी ब्योरा उपलब्ध न कराने पर डीपीआरओ ने दोनों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को कारण नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी है। तीन दिन में ब्योरा देने के आदेश दिए हैं।
जिले की नवसृजित नगर पंचायत शिवगढ़ में ग्राम पंचायतें पिपरी, शिवली, भवानीगढ़, ढेकवा, शिवगढ़, सराय छत्रधारी, कुंहरावां को शामिल किया गया है। नगर पंचायत सलोन का विस्तार करते हुए सलोन देहात ग्राम पंचायत को भी नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया है।
ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों का स्थानांतरण नगर पंचायत को करना है, लेकिन ब्लॉकों के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण काम नहीं हो पा रही है। आदेश के बाद रिपोर्ट न देने पर डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने शिवगढ़ एडीओ पंचायत जितेंद्र बहादुर सिंह और सलोन के एडीओ पंचायत सतीश को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है।