फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice to 15 members of Gram Panchayat

ग्राम पंचायत के 15 सदस्यों को नोटिस

Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to 15 members of Gram Panchayat
रायबरेली। ऊंचाहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत अरखा में चुनाव के बाद से विकास कार्य न होने से डीएम खफा हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के बैठक में शामिल न होने से अब तक समितियां गठित नहीं हो पाईं हैं। डीएम ने सभी 15 ग्राम पंचायत सदस्यों को नोटिस जारी कर हर स्थिति में अगली बैठक में शामिल होने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजकर नए सिरे से ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव करवाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ऊंचाहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत अरखा में पंचायत चुनाव के बाद समितियां गठित करने के लिए 25 मई, छह जून, 23 जुलाई, 30 सितंबर को बैठक आहूत की गई लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य इसमें शामिल नहीं हुए। कोरम पूरा न हो पाने से समितियां गठित नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने अरखा के ग्राम पंचायत सदस्य शांती देवी, रामदेव, मालती देवी, कमला देवी, रेनू, बांकेलाल, अजय कुमार शर्मा, रानी, भारतलाल, सोनी, इनायत अली, नियाज अली, राम उजागर, अमरेश चंद्र को नोटिस जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी, अगर अगली बैठक में शामिल होकर समितियों के गठन का काम पूरा नहीं कराते तो आयोग को सूचित कर नए सदस्यों का चुनाव करवाया जाएगा। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि अरखा गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों को डीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed