फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice issued to 28 schools that did not provide basic information

आधारभूत सूचना न देने वाले 28 विद्यालयों को नोटिस जारी

Mon, 07 Dec 2020 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 28 schools that did not provide basic information
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 को कराने के लिए परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया जाना है, जिसके लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों से आधारभूत सूचनाएं मांगी गई थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी 28 विद्यालयों ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को नोटिस दिया गया है। जिले में संचालित 332 माध्यमिक विद्यालयों से आधारभूत सूचनाएं वेबसाइट पर फीड करने या अपडेट करने को कहा गया था।
विज्ञापन

अंतिम तिथि 5 दिसंबर रात 12 बजे तक निर्धारित थी, लेकिन रविवार को हुई समीक्षा में पाया गया कि 28 विद्यालयों ने कोई जानकारी ही नहीं दी है, जबकि 42 विद्यालयों ने आधारभूत सूचनाओं को अपडेट कर दिया है, लेकिन लॉक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय का कहना है कि जिन 28 विद्यालयों ने कोई सूचना नहीं दी है, उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed