फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notice issue

ऑनलाइन हाजिरी न भरने पर 10 परीक्षा केंद्रों को नोटिस

Sun, 27 Mar 2022 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Notice issue
रायबरेली। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने के दो घंटे के भीतर दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरतना 10 परीक्षा केंद्रों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों से जवाब-तलब किया गया है। लापरवाही बरतने वाले परीक्षा केंद्रों को काली सूची में डालने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुईं हैं। परिषद के ऑनलाइन पोर्टल पर सभी परीक्षा केंद्रों को उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पहली पाली में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराने का समय निर्धारित है। इसके बाद पोर्टल लॉक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन उपस्थिति के संबंध में समीक्षा के दौरान पता चला कि निर्धारित समयावधि में 10 परीक्षा केंद्रों ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है, जिसकी वजह से यह जिला डिफाल्टर श्रेणी में आ गया है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले 10 परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की चेतावनी भी दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि परिषद के ऑनलाइन पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का समय निर्धारित है। इसमें लापरवाही बरतने वाले 10 परीक्षा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इन स्कूलों को मिला नोटिस
श्री भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग, कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करहिया बाजार, एसबी इंटर कॉलेज रौतापुर, एसआरडीटी इंटर कॉलेज सेहगों, स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज घूराडीह, न्यू आदर्श इंटर कॉलेज सरायं उमर डिघौरा, इंद्राणी देवी बालिका इंटर कॉलेज, बाबा रामदास इंटर कॉलेज मधुकरपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सूची और संत इंटर कॉलेज किशुनपुर शामिल हैं।

आज हाईस्कूल में चित्रकला परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को मुख्य प्रश्नपत्र चित्रकला का होगा। पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला, रंजनकला, इंटर की भूगोल, दूसरी पाली में हाईस्कूल का कंप्यूटर, इंटर का व्यवसाय अध्ययन, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार, गृह विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed