{"_id":"5f88a98e8ebc3e9bc9199bea","slug":"nodal-officers-will-check-the-system-before-opening-the-school-raibaraily-news-lko545471958","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय खोलने से पहले व्यवस्था परखेंगे नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय खोलने से पहले व्यवस्था परखेंगे नोडल अधिकारी
विज्ञापन
रायबरेली। कक्षा 9 से 12 तक में भौतिक रूप से पठन-पाठन के लिए सभी बोर्डों के स्कूलों को 19 अक्तूबर से खोलना है। व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रशासनिक अफसरों के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग भी डटा हुआ है। गुुरुवार को ऑनलाइन माध्यम से प्रधानाचार्यों की बैठक तीन चक्रों में कराई गई। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल खोलने के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की गई। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए 31 नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो शुक्रवार को विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
विद्यालय खोलने से पहले क्या-क्या तैयारियां की हैं, इस बारे में जानकारी करने के साथ ही तैयारियों की समीक्षा के लिए गूगल मीट के माध्यम से प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। पूर्वाह्न 11 बजे से 11.30 बजे तक यूपी बोर्ड के सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों, पूर्वाह्न 11.35 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक सीबीएसई बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड तथा यूपी बोर्ड के सदर, डलमऊ तहसील क्षेत्र के वित्तविहीन विद्यालयों और दोपहर 12.10 बजे से 12.40 बजे तक यूपी बोर्ड के सलोन, ऊंचाहार, महराजगंज एवं लालगंज तहसील क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई।
आधे-आधे घंटे की इन बैठकों में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा गया कि सीएचसी-पीएचसी से संपर्क कर लें। अभिभावकों से सहमति पत्र जरूर प्राप्त करें। न्यूनतम विद्यार्थियों को बुलाएं। स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दें। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि सभी 31 नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों में निरीक्षण कर अब तक की गई व्यवस्थाओं को परख लें। कोई कमी है तो उसे तुरंत दूर करा लें। कहीं कोई चूक हुई तो इसके लिए सीधे विद्यालय को ही जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की जाएगी।